अखनूर। कस्बे के पूली वाले श्रीराम मंदिर में कमेटी सदस्यों की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष शिव सराफ की अगुवाई में हुई। उपस्थित सदस्यों ने मंदिर के उत्थान, विकास और 17 अक्टूबर को शिव मंदिर की स्थापना पर विचार विमर्श किया।
मंदिर में मौनी बाबा की महांती पर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। शिव सराफ ने कहा मंदिर के उत्थान और विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इसमें परिसर का शिव मंदिर निर्माण सहित मंदिर में अन्य विकास कार्य कराना है। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को मौनी बाबा की महांती पर देश भर में साधु आएंगे। इस पर भंडारा आयोजित किया जाएगा। बैठक में शिव महाजन, अशोक शास्त्री, पुरुषोत्तम शर्मा, अजीत सिंह, पवन शर्मा, चमन गुप्ता, आदि शामिल थे।