कस्वे के पुराने पिंड चौक में पाकिस्तान का पुतला जला नारेवाजी करते लोग
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। समाज सेवी इंद्रजीत सूदन के नेतृत्व में मंगलवार को पाकिस्तान का पुतला जला प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भी शामिल रहे।
कस्बे के पुराने पिंड चौक में प्रदर्शन कर रहे इंद्रजीत सूदन ने कहा कि पाकिस्तान की शह पर जम्मू-कश्मीर में बेहतर हालत बनने पर एक बार फिर आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में भेज निर्दोष लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोग पाकिस्तान का असली चेहरा देख चुके हैं। अब पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए। मदन लाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब अल्पसंख्यकों की एक सोची समझी साजिश के तहत हत्याएं करने का घिनौना कार्य किया जा रहा, जिससे राज्य में माहौल खराब करने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि पुंछ की सुरनकोट तहसील के डेरा गली चमरेड जंगल में सेना द्वारा सर्च के दौरान आतंकियों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया। इसके चलते नायब सुबेेदार अन्य चार जवानों को अपना बलिदान देना पड़ा। पाकिस्तान की शह पर छद्म युद्ध चलाया जा रहा, जिसका मुंह तोड़ने के लिए सेना के जवान अपना फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब बिना समय गवाएं पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए ताकि बेगुनाह लोगों को जाने न गवानी पड़े और किसी के भी बच्चों से माता- पिता का साया न उठे। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद थे।