फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन से ज्यादा आतंकी हमले झेल चुकी है यह आयरन लेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिसंबर को 18 सीटों पर होने जा रहे मतदान में नूराबाद से एक ऐसी महिला प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रही हैं जो कई बार मौत के मुंह से सकुशल वापस आई है।
विज्ञापन


नूराबाद से नेशनल कांफ्रेंस की प्रत्याशी सकीना इट्टू पर आतंकियों ने एक दर्जन से ज्यादा हमले किए हैं। कई बार गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी सकीना इट्टू ने हिम्मत नहीं हारी और हर बार राजनीति में कमबैक किया है।

सकीना का कहना है कि आतंकी कितना भी ड़राने का प्रयास करें लेकिन वह डरने वाली नहीं है।

सकीना के पिता वली मोहम्मद इट्टू को भी आतंकियों ने 1944 अपनी गोली का निशाना बनाया था। वली नेकां के बड़े नेता थे और विधानसभा स्पीकर रह चुके थे।
Trending Videos

2006 में हुआ सबसे बड़ा हमला

सकीना पर सबसे बड़ा हमला 2006 में हुआ ‌था। जिसमें पूर्व एमएलसी गुलाम नबी दार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी और सकीना के साथ काफिले के अन्य 41 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

1996 में जब सकीना मेडिकल की पढ़ाई कर रहीं थी तभी पढ़ाई को बीच में छोड़कर उन्होंने अपने पिता की व‌िधानसभा सीट नूराबाद से चुनाव लड़ा और जीत गईं।

फारूक अब्दुल्ला सरकार में सकीना अकेली महिला विधायक और मंत्री थीं। सकीना शुरू से ही आतंकियों के निशाने पर रहीं हैं।

2001 में उनके चाचा की भी आतंकियों ने हत्या कर दी थी। 2002 में भी उनपर कई हमले किए गए लेकिन वह सभी हमलों में बच गईं।
विज्ञापन

'कुरान की कसम खाओ, वोट हमें ही देंगे'

आतंकी हमलों के अलावा सकीना एक और बात को लेकर चर्चा में रहीं हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में सकीना का एक विडियो खूब वायरल हुआ। इस विडियो में चुनाव प्रचार के दौरान सकीना एक बुजुर्ग को नेकां को वोट देने के लिए कह रही हैं।

सकीना और उनके समर्थक बुजुर्ग से कहते हैं कि कुरान शरीफ की कसम खाकर इस बात का भरोसा दिलाया जाए की वह उनकी पार्टी को ही वोट करेंगे। जबकि बुजुर्ग लगातार कसम खाने से बच रहें हैं। नूराबाद की विधायक सकीना और उनके सहयोगी बार-बार बुजुर्ग से ऎसा करने को कह रहे हैं।

विडियो में इट्टू कहती दिख रही हैं कि वह उनकी बेटी की तरह है, आप अपने हाथों में कुरान रख कर कसम खाएं कि आप पहले की तरह इस चुनाव में भी हमारा समर्थन करेंगे। इस पर वह बुजुर्ग का जवाब होता है कि वह मैडम के लिए काम करेगा, लेकिन कसम नहीं लेगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद चहूं और आलोचना हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें