फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड का रुख कश्मीर की ओर मोड़ने चले मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पर्यटन विभाग बॉलीवुड को कश्मीर में खींचने की कवायद में जुट गया है। इसकी कमान खुद मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने संभाली है। मुख्यमंत्री का इस महीने के अंत में मुंबई जाने का प्रस्तावित दौरा है। यहां सीएम बॉलीवुड के नामी निर्माता, निर्देशकों और अभिनेताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के आयुक्त सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की गई है। फिल्म प्रोडक्शनस को 24 घंटे में फिल्म की शूटिंग को अनुमित दी जाएगी। कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक फारूक शाह का कहना है कि बॉलीवुड के लिए कश्मीर एक बेहतरीन शूटिंग स्थल है। यहां पर प्राकृतिक लोकेशन हैं।

जो फिल्मों की बैकग्राउंड को नई धार देगी। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में हो, ताकि पर्यटकों का रुझान कश्मीर की तरफ बढ़े। निर्माता, निर्देशकों को सभी तरह की सुविधाएं विभाग की ओर से मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


पूरी सुरक्षा दी जाएगी और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस महीने के अंत में सीएम का मुंबई में प्रस्तावित दौरा है। जो इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

बॉलीवुड का पसंदीदा रहा है कश्मीर

करीब पांच दशक तक कश्मीर ने बॉलीवुड पर राज किया है। 60 से लेकर 80 के दशक तक की अधिकतर फिल्मों की शूटिंग कश्मीर के पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर में हुईं हैं।

कश्मीर की कली, जब जब फूल खिले, आरजू, कभी कभी, बॉबी जैसी सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में हुई है, लेकिन इसके बाद 90 के दशक में कश्मीर में आतंकवाद के कारण बॉलीवुड कश्मीर से रूठ गया।

कश्मीर में अब हालात सामान्य होने लगे हैं और फिर से फिल्मों की शूटिंग शुरू हुई है। तीन वर्षों में कश्मीर में हैदर, यह जवानी है दीवानी, फितूर जैसी हिट फिल्मों की शूटिंग हुई।

बजरंगी भाईजान के लिए पहुंचे हैं सलमान
इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हुए हैं। पिछले वर्ष ही इस फिल्म की शूटिंग होनी थी, लेकिन बाढ़ के कारण इसकी शूटिंग कैंसल हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें