फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आठवीं जोगिंदर कौर मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले

Fri, 05 Dec 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। स्कास्ट चठ्ठा में आठवीं जोगिंदर कौर मेमोरियल चार दिनों से चल रही प्रतियोगिता के अलग - अलग वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। इस दौरान मुख्य अतिथि कृषि विभाग के विशेष सचिव सरदार राजेंद्र सिंह व विशेष अतिथि एसएसपी ट्रेफिक जम्मू अमित भसीन मौजूद थे।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के एकल व दूसरे वर्ग के साथ वेटनर वर्ग के भी खिलाडि़यों ने अपना जौहर दिखाए। लड़कों के एकल वर्ग में राघव ने निर्मल को हरा खिताब अपने नाम किया। लड़कियों के एकल वर्ग में यासनी ने खिताब जीता। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद सरदार राजेंद्र सिंह ने कहा कि जोगिंदर कौर मेमोरियल के चेयरमैन सरदार हरबंस सिंह की ओर युवा वर्ग के लोगो का भविष्य बेहतर बनाए जाने के लिए हर वर्ष अलग- अलग थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बार ट्रैफिक के नियमों के बारे में जागरूक किए जाने के लिए थीम रखा गया था। जोगिंदर कौर मेमोरियल के सचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि स्कास्ट चठ्ठा की ओर प्रतियोगिता के आयोजन कराए जाने के लिए किए सहयोग का आभार जताया। इस प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। इस मौके पर सहयोग इंडिया के संस्थापक अश्वनी जोजरा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें