फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किश्तवाड़ के मेडिकल हॉस्पिटल से मिला महिला का शव

Sun, 17 Aug 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बैनागढ़ सेे मचैल माता के दर्शन के लिए गए थे आठ लोग, माॅर्चरी में पड़ा था शव
विज्ञापन

मीरां साहिब। गांव बैनागढ़ से मचैल माता के दर्शन के लिए गउ आठ लोगों में से एक महिला का शव किश्तवाड़ के मेडिकल हॉस्पिटल से मिला है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ममता देवी का भाई किश्तवाड़ गया था। 40 वर्षीय ममता देवी पत्नी हुसनदास का माॅर्चरी में पड़ा शव देखे जाने पर उसकी पहचान की थी। ममता का पति हुसनदास सेना में है। पत्नी सहित परिवार के साथ लोग लापता होने के बाद वह वीरवार को शाम को ही घर में पहुंचा था। पत्नी की मौत की खबर सुनकर वह काफी आहत दिखा और अभी तक लापता हुए अन्य साथ परिजनों का अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा। ममता देवी का शव जम्मू मेडिकल कॉलेज की माॅर्चरी में रखा गया है। ममता की जान चले जाने के बाद सगे संबंधी उनके घर में पहुंच रहे हैं।
अभी तक जीतो देवी पत्नी मंगलदास, अर्शल मेहरा पुत्र हूसन दास व अमन्य मेहरा पुत्री हुसन दास के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जम्मू की मेडिकल कालेज में लाए शवों की पहचान के लिए परिवार के हवेली राम के गए होने पर बताया कि यहां पहुंचे शवों में
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिले। ममता के ससुर मंगलदास का कहना है कि पत्नी जीतो देवी, बेटी जिन्नी व उसके दो बच्चे पीहू व गोकुल निवासी बिशनाह, जम्मू कृष्णा नगर राही बेटी मोहन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली। बहू ममता का शव मिला है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में परिवार अभी तक सात लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें