फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रणवीर नहर के पुराने पुल खस्ताहाल

Fri, 22 Aug 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मीरां साहिब में रणवीर नहर पर जर्जर हालत में पुल। संवाद
विज्ञापन
100 साल से अधिक पुराने पुलों की नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन

मीरां साहिब। रणवीर नहर पर बने पुल काफी पुराने होने पर जर्जर हो चुके हैं। यहां कभी भी हादसा हो सकता है।
पंचायत मरालिया के पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि साल 1905 में रणवीर नहर का कार्य पूरा होने के बाद मैदानी क्षेत्र में कृषि के लिए पानी उपलब्घ करवाने का साधन था। इसके साथ ही रिहायशी क्षेत्र में पुलों का निर्माण भी हुआ था। आज भी उस समय के पुल बने हुए हैं। इसके बाद कई पुलों का निर्माण किया गया मगर पुराने पुल जर्जर हालत में होने पर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

सेवानिवृत सूबेदार बाबा राम का कहना है कि सरकार को रणवीर नहर पर 100 साल से अधिक पुलों के स्थान पर नए पुलों का निर्माण करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शेरगढ़ से लेकर आरएस पुरा तक कई पुराने पुल आज भी हैं जिनसे आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है। जर्जर पुलों की सूची बनाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विनोद मेहरा, एईई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें