फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिना जरूरत वाली जगह को खाली करे सेना'

Sun, 15 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
विज्ञापन
लोगों को संबोध‌ित करतीं सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मोदी सरकार से जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए हाथ मिलाया गया है। दोनों दल रियासत में विकास का नया इतिहास लिख रहे हैं। बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार अहम कदम उठा रही है। फौज को जिस जमीन की जरूरत नहीं है, उसे खाली करनी चाहिए।
विज्ञापन


राज्य में नए मेडिकल कालेजों से चिकित्सा का क्षेत्र मजबूत होगा। रविवार को अनंतनाग में नए मेडिकल कालेज के शिलान्यास कार्यक्रम पर पहली बार हुई भाजपा-पीडीपी की जनसभा में महबूबा ने यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का सपना था कि अनंतनाग में मेडिकल कालेज बने जो आज पूरा होने जा रहा है। अब स्थानीय छात्रों को डाक्टरी की पढ़ाई के लिए श्रीनगर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


अनंतनाग में ही चार जिलों के विद्यार्थी डाक्टरी की पढ़ाई कर पाएंगे। इससे पूर्व सुबह राजोरी में हुए शिलान्यास कार्यक्रम में महबूबा ने कहा कि भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार अवाम की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

नए मेडिकल कालेजों में पर्याप्त फैकल्टी चुनौती रहेगा : जितेंद्र

मेड‌िकल कालेज का श‌िलान्यास करते जेपी नड्डा, सीएम महबूबा और केंद्रीय मंत्री ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने मुगल रोड, बाबा गुलाम शाह बादशाह विवि को राजेारी-पुंछ के लिए वरदान करार दिया था और आज मेडिकल कालेज से नया अध्याय जुड़ गया है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में जल्द मॉडल अस्पताल बनाए जाएंगे।

नए मेडिकल कालेज के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि नए मेडिकल कालेज का शिलान्यास करना केवल एक मकसद नहीं है, बल्कि जल्द कालेजों का निर्माण करवाकर जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

मेडिकल कालेज में पर्याप्त मेडिकल फैकल्टी चुनौती होगी। इसमें सेवानिवृत्त प्रोफेसरों की मदद लेनी जरूरी होगा। बाहरी राज्यों से आने वाली फैकल्टी को इन्सेंटिव देने होंगे तभी जाकर मेडिकल कालेजों में बेहतर पढ़ाई संभव हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें