जम्मू। इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (आईएसएम) की ओर से मंगलवार को शहर के वार्ड सात मोरकारी मोहल्ले और मॉडल टाउन गांधीनगर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंप में जरूरतमंद लोगों के स्वस्थ की जांच के साथ निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसमें विशेष रूप से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने वाली दवाइयां शामिल थीं।
इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने गांधी नगर निर्वाचन क्षेत्र के मोरकाली मोहल्ले का दौरा किया और लोगों के साथ बातचीत की और विकास कार्यों का भी जायजा लिया। कविंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने डॉक्टर्स को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा प्रणाली विभाग अपनी व्यक्तिगत प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाकर लोगों के स्वास्थ्य सुधार में ठोस कदम उठा रहा है। ब्यूरो