फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने भियोटा गांव में लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार राष्ट्रीय राइफल्स (फोर आरआर) की ओर से मंगलवार को जिला डोडा की मरमत तहसील के भियोटा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल और मुफ्त दवाएं प्रदान करना था।
विज्ञापन

सेना और सिविल विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने 400 से अधिक रोगियों की जांच की। दवा का भी वितरण किया गया। चिकित्सा कैंप में आए एक नागरिक ने कहा कि मुझे खुशी है कि सेना ने हमारे क्षेत्र में इस तरह के शिविर का आयोजन किया है। लोग जो जिला अस्पताल नहीं जा सकते, वह यहां इलाज कराने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें