फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग में आयोजित होगी मीडिया कनक्लेव

Sat, 28 Nov 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने देश के बड़े मीडिया घरानों को कश्मीर को नए सिरे से विकसित करने में सहयोग मांगा है। मुफ्ती ने शनिवार को राज्य पर्यटन सलाहकार बोर्ड के गठन होने के बाद आयोजित पहली बैठक में जोर देते हुए कहा कि मीडिया में कश्मीर को लेकर सही प्रचार नहीं हुआ।
विज्ञापन


मीडिया द्वारा कश्मीर की छवि को लेकर गलत प्रचार किया गया है, जिसको खत्म करने की जरूरत है। इस प्रचार को खत्म करने के लिए गुलमर्ग में एक मीडिया कनक्लेव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

मुफ्ती ने हाल ही में इंडियन ब्राडकास्टर फाउंडेशन के सदस्यों के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, सबने कश्मीर के प्रति गलत धारणा को खत्म करने में मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मीडिया कनक्लेव के जरिये इस बात पर जोर दिया जाएगा कि मीडिया लोगों में कश्मीर के प्रति बेहतर माहौल का प्रचार करे। मुफ्ती ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटन ढांचे को विकसित करने और पर्यटन उद्योग को लंबी पारी खेलने वाले सुझाव भी मांगे, ताकि राज्य में धार्मिक, एडवेंचर, हेरिटेज और आम पर्यटन को मजबूती दी जा सके। वहीं बोर्ड के सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

पूर्व केंद्रीय पर्यटन सचिव और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन निगम के एमडी परवेज दिवान ने घरेलू पर्यटकों को अधिक से अधिक खींचने पर जोर देने का सुझाव दिया। कहा कि कश्मीर में आने वाले पर्यटकों में गुजरात, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र से कई पर्यटक कश्मीर आते हैं।

इसलिए इनको और अधिक खींचना चाहिए। नेशनल मानुमेंट अथारिटी के सदस्य उमंग नरूला ने सुझाव देते हुए अंतरराष्ट्रीय पर्यटन निगम को एक ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने का सुझाव दिया।

पूर्व डीजी पर्यटन विभाग सलीम बेग ने रियासत में राष्ट्रीय लोक महोत्सव आयोजित करने का सुझाव दिया। केसी रेजीडेंसी के भरत चौधरी ने रियासत में खेल गतिविधियों और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें