जेएंडके साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को करवाई गई सांबा जिला साइकिलिंग चैंपियनशिप में युवाओं ने जोश दिखाया। विश्वकर्मा मंदिर विजयपुर से किरपाल पांड विजयपुर तक साइकिलिंग रैली में विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक बटोरे।
लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग (1 लैप) में लवजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान अपने नाम किया। इस वर्ग में गगनदीप सिंह दूसरे और निखिल रंधावा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 आयु वर्ग (2 लैप) में नवदीप सिंह ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। कन्हैया लाल शर्मा ने दूसरा और शुभम दिगपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 19 आयु वर्ग (2 लैप) में योगेश शर्मा पहले, कर्ण दिगपाल दूसरे और मक्खन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग (1 लैप) में अंजलि चौधरी ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि मनमीत कौर को दूसरा स्थान हासिल हुआ। ओम प्रकाश, राहुल कुमार मेहरा, रजनीश शर्मा, प्रिंस चौधरी आदि ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।