फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य ठिकानों की सुरक्षा होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस हमले के बाद रियासत के तमाम महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा ने तमाम सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में सेना के अलावा राज्य के महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की मौजूदा सुरक्षा पर विचार किया गया। इस दौरान इंटरनेशनल बार्डर, एलओसी और लाइन एलएसी के करीबी इलाकों की सुरक्षा पर विशेष तौर पर चर्चा की गई।

साथ ही फैसला लिया गया कि पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बलों और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अफसरों की एक मल्टी डिसिप्लीनरी एजेंसी टीम (एमडीएटी) का गठन किया जाए, जो संपूर्ण सुरक्षा का आकलन करेगी। 21 जनवरी तक आकलन का काम पूरा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंस‌ियों को तालमेल के साथ काम करने के ‌न‌िर्देश

राज्यपाल ने कहा कि पठानकोट हमले के बाद यह आवश्यक हो गया है कि हम अपने सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों के साथ नागरिकों की मजबूत सुरक्षा पर विचार करें।

सीमाओं पर लगातार निगरानी, आंतरिक सुरक्षा को प्रभावी बनाने और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए राज्यपाल ने तमाम एजेंसियों को एकजुट होकर काम करने को कहा।

साथ ही आतंकवाद के खिलाफ त्वरित और जवाबी कार्रवाई के लिए सुरक्षा के क्षेत्र में कमियों की निशानदेही करने और प्रौद्योगिकी संसाधनों के साथ मैनपावर का उपयोग करने के निर्देश दिए। एजेंसियों को तालमेल के साथ काम करने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें