फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य: MBBS सीटों में कई राज्यों से आगे J&K, उधमपुर और हंदवाड़ा में 100-100 सीटों का बैच होगा शुरू

Fri, 26 May 2023 03:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जीएमसी उधमपुर को मेकशिफ्ट प्रबंधन में आगामी जुलाई से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पहले बैच को मान्यता देने के लिए जीएमसी उधमपुर प्रशासन की ओर से जम्मू विश्वविद्यालय से कहा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार के साथ कई दूसरे राज्यों की तुलना में एमबीबीएस सीटों में जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ा है। इस साल सरकारी मेडिकल कालेज (जीएमसी) उधमपुर और जीएमसी हंदवाड़ा में 100-100 सीटों का पहला बैच शुरू किया जा रहा है। इससे प्रदेश में इस साल एमबीबीएस सीटें 1100 से बढ़कर 1300 तक पहुंच जाएंगी। इसके अलावा एम्स विजयपुर की अलग से एमबीबीएस सीटें होंगी। 

विज्ञापन


जीएमसी उधमपुर को मेकशिफ्ट प्रबंधन में आगामी जुलाई से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पहले बैच को मान्यता देने के लिए जीएमसी उधमपुर प्रशासन की ओर से जम्मू विश्वविद्यालय से कहा गया है। इसके बाद विवि की टीम के निरीक्षण के बाद बीओपीईई को एमबीबीएस सीटों के बारे में सूचित किया जाएगा। 

इसी तरह जीएमसी हंदवाड़ा में भी 100 एमबीबीएस सीटों के पहले बैच को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में सात नए मेडिकल कालेजों को शुरू करने से एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू और श्रीनगर में 180-180 एमबीबीएस सीटों के अलावा एम्स जम्मू में 62, जीएमसी अनंतनाग, बारामुला, डोडा, कठुआ, राजोरी में 100-100 और शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेंज में 125 एमबीबीएस सीटें हैं। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की बात करें, तो यहां सरकारी मेडिकल कालेजों में 770 और निजी कालेजों में 150 एमबीबीएस सीटें हैं। 

यानी कुल 920 सीटें हैं। इसी तरह पंजाब में 1750 एमबीबीएस सीटों में सरकारी मेडिकल कालेजों में 800 सीटें हैं, जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों में 950 सीटें हैं। इसके अलावा दिल्ली के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1222 एमबीबीएस सीटें हैं, जबकि निजी कॉलेजों में 200 एमबीबीएस सीटें हैं। 

इस साल जम्मू-कश्मीर में दो नए मेडिकल कॉलेजों में बैच शुरू होने से एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी हो जाएगी। अगले साल से एम्स में भी 125 एमबीबीएस सीटें शुरू करने की तैयारी की जा रही है। एम्स विजयपुर को सितंबर 2023 तक शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें