फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस-बीडीएस के 1214 उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेस एग्जामिनेशन (बोपी) ने काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद एमबीबीएस और बीडीसए के 1214 उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेज अलॉट किए हैं। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पहली बार 1100 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा में भी पहली बार एमबीबीएस की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

बोपी ने सोमवार को काउंसलिंग के बाद सफल उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉट कर उन्हें 14 दिसंबर तक तीन बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अलॉट कॉलेज में रिपोर्ट करने को कहा है। 14 दिसंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करने वाले उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। हालांकि पहले राउंड में हुई ऑनलाइन काउंसलिंग में जिन उम्मीदवारों को सीट नहीं मिली है वह दूसरे राउंड में होने फिजिकल काउंसिल में हिस्सा ले सकेंगे। जिन उम्मीदवारों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं उनमें पहले स्थान पर आयुषी भट्ट को जीएमसी जम्मू, दूसरे स्थान पर लिबा को जीएमसी श्रीनगर, तीसरे स्थान पर शेख अरसलाना अहमद को जीएमसी श्रीनगर, तीसरे स्थान पर अंकित शर्मा जीएमसी जम्मू, चौथे स्थान पर गौरव बशीर भट्ट जीएमसी श्रीनगर और पांचवें स्थान पर अतिन महाजन को जीएमसी जम्मू कॉलेज अलॉट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें