फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम में एमबीए में दाखिले को बढ़ा रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) जम्मू में कोरोना महामारी के बावजूद एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सभी संवर्ग में काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। खास बात यह है कि महिलाओं के कोटे में भी इस बार काफी ने रुचि दिखाई है, जबकि पिछले साल एक भी छात्रा नहीं थी। इस रुझान को देखते हुए संस्थान को सीटें बढ़ानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, जनजाति औरआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में उम्मीदवारों का मिलना बहुत मुश्किल हुआ करता था, लेकिन इन श्रेणियों में इस साल अच्छा रुझान रहा है। इस वर्ष महिला उम्मीदवारों का भी भारी रुझान सामने आया है। पिछले साल कोई महिला उम्मीदवार नहीं थी, लेकिन इस साल एमबीए प्रोग्राम में 30 से अधिक महिला उम्मीदवार हैं। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डा. मिलिंद कांबले और निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने कहा कि यह खुशी की बात है कि काफी संख्या में युवाओं ने दाखिले के लिए रुचि दिखाई है। हम आईआईएम जम्मू को नौकरी की तलाश करने वाला नहीं, बल्कि नौकरी बनाने वाले संस्थान के रूप में स्थान देना चाहते हैं। यह प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान से भी जुड़ा है। हम अपने विभिन्न कार्यक्रमों और इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लोगों से जुड़ना चाहते हैं। आईआईएम जम्मू आत्मनिर्भरता, वृद्धि और समृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए श्रीनगर ऑफ. कैंपस और आईआईएम जम्मू दोनों परिसर में इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें