श्रीनगर में मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने डिप्टी मेयर पर हमला बोला है। ट्वीट किया कि सुनकर हतप्रभ हैं कि डिप्टी मेयर आईएसआई से लिंक होने की बात कर रहे हैं। श्रीनगर में 15 मिनट के अंदर ब्लास्ट करने की क्षमता बता रहे हैं।
हिजबुल मुजाहिदीन से लिंक होने की बात कर रहे हैं। साथ ही किसी व्यक्ति को पाकिस्तान भेजकर उनके तथा सज्जाद लोन की हत्या की बात कर रहे हैं। ज्ञात हो कि एक चैनल के स्टिंग में डिप्टी मेयर आतंकी संगठन से संबंध की बात कह रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।