फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतर नदी में डृूबे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
सांबा के पहाड़ी क्षेत्र में गत दिवस डेन डावर में ढूवे युबक का शव ढूंढते गोताखोर
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्र में बसंतर दरिया में रविवार को डूब युवक शव सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला। उसकी पहचान अभिषेक सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी गांव जंडोर लखनपुर के रूप में हुई। वह दो सप्ताह से अपने मामा के घर में ही रह रहा था। रविवार को वह कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए डैन डबर के पास पहुंचा और डूब गया था।
विज्ञापन

बाकी साथियों ने उसको बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके थे। उसकी तलाश में रविवार से ही पुलिस और एसडीएसआर की टीम लगी हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसे ढूंढ लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सनद रहे कि बसंतर दरिया के गांव जटा से लेकर हंड्रेड तक बहुत सी गहरी डबरें हैं और जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, लेकिन यहां कोई सुरक्षा संबंधी उपाय न होते हुए इस इलाके में नहाते हुए डूबने से बहुत से हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि यहां पर जब तक सुरक्षा संबंधी इंतजाम नहीं हो जाते तब तक यहां नहाने के लिए आने वालों पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें