विजयपुर। क्षेत्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी जख की रहने वाली 50 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई। उसका इलाज लुधियाना में चल रहा था। सोमवार को भी विजयपुर के जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में तैनात तीन कर्मचारी पॉजिटिव निकले। कोरोना से मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए क्षेत्र के लोगों में काफी चिंता है। इनका कहना है कि अगर बीमारी तेजी से बढ़ गई तो जिंदगी हार जाएगी और कोरोना जीत जाएगा। संवाद