फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे जाने के वाद सीमापर कडी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) के जवानों द्वारा सोमवार तड़के एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराए जाने के बाद सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही पाकिस्तान क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इन दिनों पड़ रही अधिक गर्मी के बावजूद सीमा पर की गई तारबंदी के पास सीमा सुरक्षा बल दोपहर को भी बुलेट प्रूफ वाहनों से गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीएसएफ जवानों द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त के दौरान पाक क्षेत्र में लगे सरकंडे व पाक रेंजर्स के बंकरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बाबा अमरनाथ की यात्रा आरंभ होने पर पाकिस्तान की और आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी करने के इरादे से घुसपैठ कराए जाने का प्रयास किए जाने पर सीमा पर सतर्क जवान पैनी नजर रखे हुए हैं। वहीं सीमावर्ती गांव में रात के समय ग्रामीण सुरक्षा समितियों के सदस्यों के साथ स्थानीय पुलिस भी गश्त करने के साथ रात को ग्रामीणों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है।
आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस पोस्टों पर लगाए नाकों पर कड़ी पूछताछ कर ही वाहन की जांच की जा रही है। आरएस पुरा थाना प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में विशेष नाके लगाए गए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें