फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता पूर्व सैनिक का मिला शव

विज्ञापन
पूर्व सैनिक के शव को ले जाते हुए पुलिस व सरपंच पुलिस को जानकारी देते हुए
विज्ञापन
आरएस पुरा। दो दिन पूर्व घर से लापता पूर्व सैनिक का शव शनिवार आगरा चक सड़क मार्ग गांव पुरोबाना के पास मिला। उसकी पहचान बोधराज (50) पुत्र जगन्नाथ निवासी वार्ड-सात, आरएस पुरा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को किसी राहगीर ने पुली के नीचे शव पड़ा देखा, और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि बोधराज सेना का पूर्व सैनिक था। वह तलाकशुदा है, और कई साल से अकेला ही रह रहा था। दो दिन से घर से लापता था। उसका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही खानपान का सामान भी मिला है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें