फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मैरा मुट्ठी के चिनाब से मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव मैरा मुट्ठी के चिनाब दरिया से एक शव बरामद हुआ है। शव एक युवक का है। जो एक सप्ताह पहले लापता हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव मुठ्ठी मैरा के चिनाब दरिया के किनारे ग्रामीणों ने एक शव को तैरते देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान अभिमन्यु गुप्ता निवासी रेहाड़ी जम्मू के रूप में हुई। वह एक सप्ताह पहले लापता हो गया था और बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। अभिमन्यु गुप्ता की स्कूटी अखनूर के नए पूल से लावारिस मिली थी। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि अभिमन्यु ने दरिया में छलांग लगा दी है। पुलिस ने दरिया में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सोमवार को उसका शव गांव मुट्ठी मैरा में चिनाब दरिया में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें