फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने घर में ही फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
हरबंश लाल के आत्महत्या किए जाने पर विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव जिंदड़ खुर्द में एक व्यक्ति ने घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान हरबंस लाल के रूप में हुई है। जिस समय घटना को अंजाम दिया उस समय उसके परिवार के सदस्य घर में नहीं थे। वापस आने पर हरबंस लाल को फंदे से लटका पाया। वे उन्हें लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार हरबंस लाल कुछ प्रशासनिक अधिकारी रिंग रोड के अधीन आए मकान को तोड़ने के लिए गए थे। मकान की चारदीवारी तोड़ दी थी और उन्हें चेतावनी दी थी कि 24 घंटे के अंदर मकान खाली कर दे। जैसे ही अधिकारी लौटे तो हरबंस लाल सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। इसी कारण उन्होंने खुदकुशी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
वही पिछले साल हरबंस लाल का बेटा भी रिंग रोड में मकान आने के कारण अपने घर में ही पिता की तरह ही फंदे से लटक कर जान गवां चुका है। इस घटना से हरबंस लाल के परिवार का बुरा हाल है। मौजूदा समय में उसकी पत्नी उसका बेटा और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें