फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूली वाले राम मंदिर के महंत ब्रह्मलीन

विज्ञापन
महंत गणेश दास - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के ऐतिहासिक पूली वाले राम मंदिर के महंत श्रीश्री 1008 गणेश दास महाराज मंगलवार सुबह छह बजे ब्रह्मलीन हो गए। उन्हें मंदिर में सुबह पूजा अर्चना करते हुए हार्ट अटैक आया और उनका मौके पर ही निधन हो गया। सुबह मंदिर में ही साधुुओं, श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कई श्रद्धालुओं का गुरु के निधन से रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दोपहर बाद मंदिर परिसर में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले दिन महंत गणेश दास हरिद्वार के कुंभ मेले में गए थे। वह कुछ दिन से बेचैनी महसूस कर रहे थे। वह साधु धर्म स्थान सुरीक्षणी समिति के के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा वैष्णो विरागी समुदाय अखाड़े के 1998 से अध्यक्ष थे। पूली वाले राम मंदिर कमेटी के सदस्यों के अनुसार मंदिर में ही समाधि बनाई जाएगी। मंदिर में ही 17 वीं पर साधु समाज और भक्तों की उपस्थित में महंत की गद्दी का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर महंत बजरंग दास, सतगिरी, राम जन्म दास, राम चंद दास, शिव महाजन, राजा सराफ, पवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें