अरनिया। गांव कोटला में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सन्यासी भगत (36) पुत्र चनन लाल निवासी कोटला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव से कुछ ही दूरी पर खेत में लगे एक पेड़ से लोगों ने एक व्यक्ति को लटके देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार की मौजूदगी में शव नीचे उतार कर पंचनामे के लिए उप जिला अस्पताल बिश्नाह भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का तक पता नहीं चल पाया है। हम हर तरीके से जांच करेंगे। बता दें कि मृतक अपने समय पर माना हुआ पहलवान रह चुका है। कुश्ती में कई दिग्गज पहलवानों को मात भी दे चुका है। सूत्रों के अनुसार कुछ वर्ष से वह नशे का आदी हो चुका था।