फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः मेंढर के बालाकोट में पीओके से आई 60 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा

Mon, 24 Jun 2019 02:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा पर मदरसा चलाने वाले एक तस्कर से करोड़ों रुपये की कीमत वाली हेरोइन बरामद हुई है। जम्मू पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर पुंछ के मेंढर में यह हेरोइन बरामद की है। तस्कर ने इसे नियंत्रण रेखा के पास बनी फेंसिंग के आगे बने अपने घर के पास इसे छुपाकर रखा हुआ था। 

विज्ञापन


जम्मू की सिटी पुलिस ने मेंढर पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। मौलवी का नाम मोहम्मद अल्ताफ है। वह पेशे से है तो मौलवी लेकिन हेरोइन का क्रास बार्डर तस्कर है। इसके पकड़े जाने से पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

दो हफ्ते पहले सिटी पुलिस ने हरि मार्केट इलाके में एक होटल से दो तस्करों को पकड़ा था। इनके पास से एक क्रेटा कार और 12 लाख रुपये की नकदी पकड़ी थी। इनसे जब पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि वह माल की सप्लाई पुंछ के मेंढर के बालाकोट के रहने वाले मोहम्मद अल्ताफ से लेकर आए हैं जो वहां पर एक मदरसा चलाता है और मौलवी है। 
विज्ञापन


इस पूछताछ के बाद पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने पंजतीर्थि पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद शर्मा के नेतृत्व में एक टीम को मेंढर भेजा। यहां मेंढर पुलिस के साथ मिलकर मोहम्मद अल्ताफ उर्फ हफीज (नेम कोड) को दबोचा गया। मोहम्मद अल्ताफ ने बताया कि उसके पास 12 किलो हेरोइन है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 60 करोड़ रुपये कीमत है। वह बालाकोट में रहता है। उसका घर फेंसिंग के आगे है। घर के बगल में उसने लकड़े के फट्टों के नीचे 12 पैकेट में इसे छुपाकर रखा हुआ है। अल्ताफ की निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची और हेरोइन बरामद कर ली गई। 

विज्ञापन

पीओके से लाई गई थी हेरोइन
मोहम्मद अल्ताफ का कनेक्शन सीधा पीओके में हेरोइन भेजने वालों से है। वह उन्हीं से सप्लाई लेता है। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि अल्ताफ का कनेक्शन आतंकी संगठनों या फिर उनके लिए काम करने वाले ओजी वर्करों से हो और हेरोइन से कमाने वाले पैसे को यह आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता हो। 

अब तक 13 किलो हेरोइन बेच चुका है 
सूत्रों का कहना है कि मोहम्मद अल्ताफ अब तक पीओके से आई 13 किलो हेरोइन को बेच चुका है। अल्ताफ का कनेक्शन कश्मीर, पंजाब, पीओके और जम्मू के हेरोइन तस्करों से है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें