किसी भी परीक्षाओं में गणित विषय अहम जगह रखता है। इस विषय को अपनाकर विद्यार्थी बेहतर कैरियर का चयन कर सकते हैं। शिक्षकों की मानें तो परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को गणित विषय को गंभीरता से लेना चाहिए। इसमें प्रश्न-उत्तरों के साथ बेसिक को समझने में खास ध्यान दें।
बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आने के साथ परीक्षार्थियों में बेचैनी भी बढ़ गई है। रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल जम्मू में गणित विषय के लेक्चरार नरेश जैन का कहना है कि गणित विषय की खास महत्वता रहती है। लिहाजा बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को एनसीआरटी की टैक्सट किताबों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
बच्चों को चाहिए कि वह सुबह फ्रेश दिमाग में गणित की तैयारी करें। इसमें उन चीजों को शामिल किया जाए, जिन्हें समझने या करने में मुश्किल आ रही है।