फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्यामलाल हाॅकी क्लब और पावर हाउस क्लब के बीच मैच ड्राॅ

विज्ञापन
विज्ञापन
हाॅकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुंछ के हाॅकी एस्टोटर्फ पर श्याम लाल हाॅकी क्लब और पावर हाउस हाॅकी क्लब के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एएसपी मोहन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि हाॅकी के जादूगर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तीन बार ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में उनके योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहीं इस अवसर पर आयोजित मैत्री मैच एक-एक गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर मोहम्मद कासिम, विजय कुमार, मुकेश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें