शनिवार शाम दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सेना की विशेष कार्रवाई शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार कश्मीर के सबसे संवेदनशील हिस्से दक्षिण कश्मीर में शनिवार शाम को सेना के ओर से कई इलाकों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
सेना की ओर से शोपियां, पुलवामा और अनंतनाग जिलों में आतंकियों की मौजूदगी के इंटेलिजेंस इनपुट के बाद कई इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किए गए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में सेना के साथ अन्य सुरक्षाबलों के जवान भी शामिल हैं।
सूचना के मुताबिक सर्च ऑपरेशन के क्रम में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, पैरा स्पेशल फोर्सेज और सीआरपीएफ के जवानों को शामिल किया गया है।