फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: शोपियां में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, आधा दर्जन गांवों में गहन सर्च ऑपरेशन

Mon, 28 Aug 2017 11:33 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना के जवानों का गहन तलाशी अभियान - फोटो : file photo
विज्ञापन
कश्मीर के शोपियां में सोमवार सुबह आतंकियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार शोपियां के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के द्वारा आतंकी मौजूदगी के इनपुट्स के बाद गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शोपियां जिले के मटरीबाग, रोनीपोरा, जोईपोरा, डनगाम और वानगाम समेत कई अन्य इलाकों में सेना की 62 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा आतंकियों की तलाश की जा रही है। 
इस कार्रवाई के कारण कई इलाकों में तनाव का माहौल बरकरार है। इसके साथ ही इलाके में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता से कार्रवाई पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि शनिवार को पुलवामा में जिला पुलिस लाइंस पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट्स के बाद सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें