फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में सचिवालय खुलते ही विपक्षी दलों का सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन

Mon, 07 Nov 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दरबार खुलने के पहले दिन ही अपने इरादे साफ करते हुए कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय से रोष रैली निकाल सचिवालय घेराव का प्रयास किया। रघुनाथ बाजार में पुलिस नाका तोड़ कांग्रेसी सिटी चौक तक जा पहुंचे। यहां पर पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का मुक्की हुई और पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन



धक्का-मुक्की के दौरान प्रदेश कांग्रेस ने पुलिस पर बल प्रयोग और लाठीचार्ज का आरोप भी लगाया है। शहीदी चौक स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हाथों में बैनर, झंडे तले प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अगुवाई में निकली कांग्रेस की सचिवालय घेराव रैली में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर रियासत में माहौल खराब करने और मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए रेजिडेंसी रोड से होते हुए कांग्रेसी जैसे ही रघुनाथ मंदिर चौक में पहुंचे

इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोककर उन्हें हरि मार्केट मार्ग की तरफ जाने को कहा। कांग्रेसियों ने पुलिस की अपील को खारिज करते हुए वहां सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारियां - फोटो : अमर उजाला
प्रदेशाध्यक्ष मीर ने इस दौरान मोदी सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के साथ किए जा रहे व्यवहार व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से की गई बदसलूकी की कड़ी निंदा की। उन्होंने जम्मू के सीमावर्ती लोगों व किसानों की दुर्दशा के लिए राज्य और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कश्मीर में हालात बिगड़े।

मीर ने जैसे ही संबोधन बंद किया कांग्रेसियों ने पुलिस नाका तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई और कांग्रेसी नाका तोड़ रघुनाथ बाजार से होते हुए सिटी चौक तक पहुंच गए। आखिर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।

इनमें प्रदेशाध्यक्ष मीर, विधायक दल के नेता नवांग रिगझिन जोरा, विधायक गुलजार वानी, मुमताज खान, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, तारा चंद, पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा, पूर्व मंत्री मूला राम, रमण भल्ला, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, कांता भान, इंदु पवार, मोहम्मद शरीफ न्याज, डा. मनोहर लाल शर्मा, योगेश साहनी, मंजीत सिंह, नम्रता शर्मा, इंदु पवार, नीरज गुप्ता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रणव शगोत्रा, विक्रम मल्होत्रा, ठाकुर होशिया सिंह, रिकी डलोत्रा आदि शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें