उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर खैरी इलाके में रविवार देर रात पस्सियां गिरने से एक बार फिर जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। करीब बारह घंटे बाद सोमवार की दोपहर में हाईवे पर फिर से यातायात बहाल हो सका।
इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हजारों वाहन कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसे रहे। हाईवे पर जाम रहने के चलते दिन भर उधमपुर शहर में भी जाम जैसे हालात रहे।
उल्लेखनीय है कि भारी बारिश और बाढ़ के बाद से हाईवे पर करीब दो सप्ताह तक यातायात पूरी तरह ठप रहा था। चार सितंबर दोपहर बाद बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे बीआरओ और सेना के प्रयासों से 17 सितंबर को यातायात के लिए बहाल हो सका था।