फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बांदीपोरा में सीआरपीएफ बटालियन की बैरक में लगी भीषण आग, बिस्तर और निजी सामान जलकर हुआ राख

Mon, 26 Jan 2026 02:13 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

सुम्बल में सीआरपीएफ 45 बटालियन की बैरक में आग लगी जिसमें बिस्तर और निजी सामान का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
बांदीपोरा सीआरपीएफ की बैरक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार सुबह बांदीपोरा के सुम्बल क्षेत्र में सीआरपीएफ 45 बटालियन, एफ कंपनी के बटाख शेड में भयंकर आग लग गई।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार आग सीआरपीएफ कैंप के पास सरकारी डिग्री कॉलेज सुम्बल के सामने भड़की। घटना की सूचना मिलते ही सुम्बल फायर स्टेशन की फायर टेंडर मौके पर पहुंचीं और तत्काल बचाव व अग्निशमन कार्य शुरू किया गया।आग को देखते हुए फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर टीमों को भी बुलाया गया ताकि आग को और फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों की लगातार मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और क्षेत्र में पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आग में कैंप की बैरक, बिस्तर और कुछ व्यक्तिगत सामान क्षतिग्रस्त हो गए।

जांच में आग के कारण को शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें