फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: ईद के दिन भी घाटी में पत्थरबाजी, भड़की हिंसा में एक की मौत, 15 पुलिसकर्मी समेत 50 घायल

Sat, 16 Jun 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
stone pellting - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

ईद की नमाज के बाद पूरी घाटी में हुए जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन हुए। हिंसा में घायल एक युवक की मौत हो गई। जबकि पचास से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें 15 से अधिक पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। उपद्रव को देखते हुए दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


युवक की मौत की खबर मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर में जबरदस्त हिंसा भड़क उठी। इसके बाद कई जगहों पर जमकर तोड़फोड़ की गई। जिस युवक की मौत हुए वह अनंतनाग में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान घायल हुआ था। उसने श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

आतंकियों के समर्थन में हुई नारेबाजी
शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिले में नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान, आईएस, लश्कर, हिज्ब, जैश के झंडे लहराते हुए बुरहान वानी और जाकिर मूसा के समर्थन में नारेबाजी की। 
विज्ञापन


भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चलानी पड़ी पैलेट गन
श्रीनगर के डाउन टाउन, नौहट्टा, सफाकदल और खान्यार इलाकों में युवकों ने तोड़फोड़ करते हुए सुरक्षाबलों पर पथराव किया। इस दौरान युवकों ने भारत विरोधी नारेबाजी भी की। इसके चलते इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही।

श्रीनगर में हुए प्रदर्शन को पुलिस और सीआरपीएफ ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पैलेट गन का इस्तेमाल भी किया। इसके साथ ही शहर में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। 

ग्रेनेड के फटने से घायल हुआ था युवक 
प्रदर्शन के दौरान अनंतनाग के बराकपोरा इलाके में एक ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इस दौरान शिराज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए श्रीनगर रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद हिंसा को काबू करने के दौरान पथराव में 15 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें