फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर कंगर के सपूत को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। भलबाल ब्राह्मणा पंचायत के कंगर गांव के सपूत शहीद जोगिंदर कुमार गुटकार को 21वें शहीदी दिवस पर याद किया गया। अखनूर-सेलांवाली मार्ग पर जड़ गांव के पास बने शहीदी स्मारक पर हुए कार्यक्रम में शहीद के परिजनों सहित काफी संख्या में मौजूद लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस मौके पर बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। जोगिंदर कुमार गुटकार बीएसएफ की 22वीं बटालियन में तैनात था। ती नवंबर 1999 को श्रीनगर के बदामीबाग क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया था। 21वें शहीदी दिवस पर परिवार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायत पिरें तरेयाई के सरपंच बाबू राम, जड़ के सरपंच देस राज, भलवाल ब्राह्मणा के सरपंच डिंपल कुमार शर्मा सहित शहीद के परिजन व रिश्तेदार सम्राट अशोक भगत, सचिन भगत, बीएसएफ के एसआई संजय कुमार, हवलदार अजीत सिंह और सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें