फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादियों के बंद के आह्वान का कम होता दिख रहा असर

Thu, 01 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में बाजार खुले - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में पिछले करीब 4 महीने से अधिक समय से चल रहे बंद और बीच में रहे कर्फ्यू के बाद अब हालात कुछ हद तक सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


लगातार अलगाववादियों द्वारा दिए जाने वाले बंद के कैलेंडर का असर अब कम होता दिखाई दे रहा है। जो संकेत मिल रहे हैं उनसे ऐसा लग रहा है कि जल्द हालात पूरी तरह सामान्य हो सकते हैं।
 
अलगाववादियों ने बुधवार को अपने बंद का कैलेंडर हमेशा की तरह जारी किया। इसे अब 8 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है और शनिवार और रविवार को ढील दी गई है, जबकि बाकी दिन बंद की कॉल है, लेकिन उसके बावजूद वीरवार को श्रीनगर में जनजीवन सामान्य दिखा।
विज्ञापन


सड़कों पर सुबह से ही प्राइवेट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट दौड़ता दिखा। सिविल लाइंस एरिया में दुकानें खुली दिखीं, जबकि संवेदनशील इलाकों में भी कुछ दुकानें खुलीं। सड़कों पर रेहड़ी और फड़ी वाले दिखाई दिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीनगर के अलावा अन्य जिलों से भी ऐसी खबरें मिलीं। इस सबको देख लग रहा है कि लोग अब बंद से तंग आ चुके हैं और सामान्य जीवन जीना चाह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें