फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दड़प पंचायत के पास मृत मवेशियों के देखे जाने पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क मार्ग बंद कर बैठी हुई महिलाएं - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
दड़प पंचायत के गांव गांव खवासका के पास मृत मवेशियों के देखे जाने पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन संभाग न्यूज़ एजेंसी मीरा साहिब दड़प पंचायत के गांव खवासका के पास मृत मवेशियों के देखे जाने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कल पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की l पंचायत के सरपंच कश्मीरा सिंह सरपंच प्रवीण कुमार सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों ने मरालिया - कजवानी सड़क मार्ग को बंद कर प्रशासनिक लापरवाही करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इन मवेशियों को मारकर रणबीर नहर में फेंका है के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए l सतवारी पुलिस थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह को इस मामले के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने गांव में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर समाधान करवाए जाने का आश्वासन दिया l बाद में एसडीपीओ राम सिंह बा एसपी साउथ विनय कुमार ने उक्त स्थान पर पहुंच विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि कानून के अंतर्गत ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिन्होंने मृत मवेशियों को मारकर नहर में फेंका है l पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृत्यु मवेशियों का पोस्टमार्टम करवाएं जाने का निर्देश देने पर सड़क मार्ग को खोला गया l विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मरालिया के डाक बंगला के पास पुलिस द्वारा पहले नाका लगाया गया था लेकिन पिछले काफी समय से जहां पर से नाका उठाया गया और उन्होंने फिर से यहां पर नाका लगाने की मांग की ताकि मवेशियों की तस्करी करने वाले लोगों पर काबू पाया जा सके l एसपी साउथ विनय कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने इन मवेशियों को मारकर नहर में फेंका है उनकी शिनाख्त की जा रही है और सतवारी पुलिस थाने में इसका मामला दर्ज किया गया है l उक्त स्थान पर पुलिस द्वारा एक नाका लगाए जाने का भी आश्वासन दिया गया l
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन

ग्रामीण एसडीपीओ साउथ राम सिंह को इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए - फोटो : AMAR UJALA
ग्रामीण एसडीपीओ साउथ राम सिंह को इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें