फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से पर्यटन ढांचे को 24 करोड़ का नुकसान

Thu, 16 Oct 2014 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग में पिछले माह आई भीषण बाढ़ के कारण पर्यटन केंद्र के कई ढांचे तबाह हो गए हैं। इस तबाही के बाद फिर से पर्यटन ढांचे को मूर्त रूप देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मरम्मत कराने पर पर्यटन विभाग द्वारा विचार किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू संभाग में बाढ़ के कारण पर्यटन ढांचे को हुए नुकसान में 24 करोड़ की राशि आकलन की गई है। तबाह ढांचे को फिर से तैयार करने में समय लग सकता है। तवी के किनारे तैयार हो रहे चिल्ड्रेन पार्क के अलावा झील, सिदड़ा में तैयार हो रहे गोल्फ कोर्स को भी नुकसान पहुंचा है।

अखनूर में चिनाब के किनारे जिया पोता घाट पर बने सैरगाह को भी नुकसान पहुंचा है। जम्मू के भगवती नगर के यात्री निवास के अलावा सांबा तथा कठुआ जिले में भी पर्यटन विभाग के ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसका नुकसान का आकलन बारह करोड़ बताया गया है।
विज्ञापन


भद्रवाह, पुंछ, लखनपुर तथा राजोरी डेवलपमेंट अथॉरिटी के ढांचे का नुकसान शामिल है। पर्यटन विभाग की ओर से नुकसान से संबंधित रिपोर्ट मंत्रालय को भिजवाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें