कोहरे के कारण प्रभावित रेल यातायात को दुरुस्त करने के लिए रेलवे ने जम्मू की चार ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द करने का निर्णय लिया है और शनिवार से देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू तक चलने वाली चार ट्रेेनें 16 जनवरी तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बंद की गई एक ट्रेन रोज चलने वाली है, जबकि तीन ट्रेनें सप्ताह में एक दिन चलने वाली है। 12237/12238 बेगमपुरा 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक बनारस से और 18 दिसंबर से 16 जनवरी तक जम्मू से बंद रहेगी।
14501/14502 बठिंडा जम्मू तवी एक्सप्रेस 22, 29 दिसंबर और पांच जनवरी को बठिंडा से बंद रहेगी, जबकि जम्मू से 23, 30 दिसंबर और छह जनवरी को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
कई और ट्रेनें भी हुईं रद्द
कई और ट्रेनें भी हुईं रद्द
- फोटो : डेमो फोटो
14605/14606 हरिद्वार जम्मू तवी एक्सप्रेस जम्मू से 18, 25 दिसंबर और एक जनवरी और हरिद्वार से 19, 26 दिसंबर और दो जनवरी को रद्द रहेगी। 14713/14714 श्रीगंगानगर जम्मू तवी एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से 21, 28 दिसंबर और चार जनवरी को रद्द रहेगी।
जबकि ये ट्रेन जम्मू से 22, 29 दिसंबर और पांच जनवरी को रद्द रहेगी। इनके एक महीने न चलने के कारण यात्रियों की परेशानियां अधिक बढ़ने वाली हैं। एक ओर जहां कोहरे की मार से ट्रेनों का लेट होना जारी है ऐसे में ट्रेनों के न चलने से लोगों की परेशानी बढ़ती दिख रही है।
कोहरे से ट्रेनों का लेट होना जारी
- फोटो : File Photo
मालवा एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से रात नौ बजे, स्वराज एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से शाम छह बजे, बेगमपुरा एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से शाम साढ़े पांच बजे, पठानकोट जम्मू तवी डीएमयू एक घंटे की देरी से शाम सवा छह बजे, श्री माता वैष्णो देवी अंडमान एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से शाम साढ़े चार बजे पहुंची।
इसके अलावा जम्मू मेल साढ़े तीन घंटे की देरी से सुबह साढे़ 11 बजे, कोलकाता जम्मू तवी सियालदाह एक्सप्रेेस साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर डेढ़ बजे, पूजा एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर तीन बजे, झेलम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से दोपहर तीन बजे, बठिंडा जम्मू तवी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से सुबह साढ़े नौ बजे पहुंच पाई।
साथ ही उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह साढ़े आठ बजे, शालीमार एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सुबह आठ बजे और पठानकोट उधमपुर डीएमयू पौने घंटे की देरी से पहुंची। इसी कारण जम्मू तवी दुर्ग एक्सप्रेस सवा चार घंटे, पूजा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, श्री माता वैष्णो देवी अंडमान एक्सप्रेस सवा घंटे, जम्मू मेल पौने घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से रवाना हुई।