फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से कई ट्रेनों के पहिये थमे

Wed, 10 May 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बुद्धि और कठुआ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की हाईटेंशन तार पर देर शाम पेड़ गिरने से दर्जनों ट्रेनों के पहिये थम गए। रेलवे अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम साढ़े छह बजे तक स्थिति सामान्य थी और ट्रेनों की आवाजाही भी जारी थी।
विज्ञापन


इसी बीच रिपोर्ट मिली कि ट्रैक की हाईटेंशन तार पर एक पेड़ गिर गया है। एहतियातन उधमपुर और जम्मू से आने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। 

जानकारी के अनुसार पूजा एक्सप्रेस शाम 7 बजे छन्न अरोड़ियां, हेमकुंड एक्सप्रेस शाम 7:25 हीरानगर रेलवे स्टेशन, डीएमयू 6:50 बुद्धि रेलवे स्टेशन और दुरंतो एक्सप्रेस रात 8:06 बजे सांबा रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई। करीब दो घंटे के बाद तारों को ठीक कर यातायात सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन


रेलवे के डीटीएम विनय कुमार का कहना है कि चार ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। इसके अलावा भी कुछ अन्य ट्रेनें मामूली रूप से देरी से गईं। कुछ ही देर के बाद यातायात सामान्य हो गया था। हालांकि दो घंटे तक यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें