कोरोना के कारण 11 महीने तक बंद रहने के बाद 22 फरवरी से कश्मीर में ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो रही है। बनिहाल से बारामुला तक पैसेंजर ट्रेन के शुरू होने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। स्थित चीफ एरिया मैनेजर साकिब यूसुफ ने रेलवे पुलिस को पत्र लिखकर बनिहाल से बारामुला तक 137 किलोमीटर की दूरी के बीच आंशिक रूप से ट्रेन सेवा बहाल करना करने की बात कही है।
गौरतलब है कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए फिरोजपुर डिवीजन 35 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया हैं। इसमें बनिहाल- बारामुला के बीच पैसेंजर ट्रेन भी शामिल हैं। ट्रेन के शुरू होने से छात्रों के साथ आम लोगों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : अवैध काबिज पूर्व मंत्रियों, विधायकों से जल्द खाली कराएं सरकारी आवास
जम्मू-गुवाहाटी और इंदौर-उधमपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
जम्मू- गवाहाटी के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 21 फरवरी से शुरू हो रही है। जम्मू और गवहाटी के बीच यह एक मात्र ट्रेन होगी। 17 कोच वाली ट्रेन में एक एसी थ्री टायर, 15 सामान्य दिव्तय श्रेणी और एक एसआरएल कोच होगी। इस ट्रेन के 20 स्टाप हैं। ट्रेन 21 फरवरी को गवहाटी से चलेगी जो 23 को जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
इसके साथ ही 09241-09242 इंदौर - उधमपुर - इंदौर के बीच स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से चलेगी। ट्रेन संख्या 09241 इंदौर से 22 फरवरी को प्रत्येक सोमवार को चलेगी, वहीं ट्रेन संख्या 09242 उधमपुर से 24 फरवरी से प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ब्यूरो