राज्य सरकार ने एलईडी लाइट को प्रमोट करने के लिए सुआ भट्ट इनर्जी एफिशेंट कंज्यूमर स्कीम को लांच किया है। नौ विभिन्न उपभोक्ताओं श्रेणियों में इस स्कीम को लांच किया गया है। वित्त मंत्री हसीब द्राबू ने रविवार के बजट में इस योजना की घोषणा करते हुए 5 करोड़ रुपये भी जारी किए। सुआ भट्ट प्राचीन समय के प्रसिद्ध इंजीनियर रहे हैं। झेलम से सिल्ट निकालने के लिए उन्होंने काम किया था। माडल एथनोग्राफिक विलेज भी बनाने की घोषणा की ताकि कश्मीरी पंडित समुदाय का इतिहास बना रहे।
दो कंपनियों को हायर किया
विभिन्न विभागों के कारपोरेशन को रिवाइव करने के लिए दो कंपनियों को हायर करेगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया गया है। इसके तहत सरकार की आय का एक बड़ा जरिया बनेगा और अगले पांच साल तक कारपोरेशन अपने पांव पर फिर से खड़ी होगी। सभी कारपोरेशन की कमांड एक हाथ ही होगी। इसके तहत इनको रिवाइव करने में मदद मिलेगी। द्राबु ने कहा कि राज्य की अधिकतर कारपोरेशन डिफंक्ट पड़ी हुई है। इनको दोबारा पटरी पर लाना होगा।
बजट को सराहा सरकार ने
भारतीय जनता पार्टी और पीडीपी ने बजट की सराहना करते हुए इसे लोक हित में बताया। दोनों पार्टियों के प्रवक्ताओं की ओर से संयुक्त बयान जारी कर बजट की तारीफ की गई। इसमें कहा गया कि यह बजट राज्य की उन्नित में अहम भूमिका निभाएगा। हर एक क्षेत्र को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है, ताकि हर एक क्षेत्र का पूर्ण विकास हो। राज्य के तीनों खित्तों के लिए बजट में सामान योजनाएं और फंड रखा गया है। अगले एक साल में इस बजट के तहत होने वाले कार्य लोगों को दिखने लगेंगे।