पौनी। नगर में वीरवार को पीडीपी की एक बैठक जिला प्रधान एजाज खान की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर पीडीपी का दामन थामा है, जिनका हार पहना कर स्वागत किया गया।
बैठक में नेताओं ने कहा कि पीडीपी और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में ही प्रदेश का विकास संभव है। पूर्व सरकार से पहले भी पीडीपी सरकार ने ही लोगों को तमाम सुविधाएं प्रदान की थीं। पार्टी नेतृत्व की सोच लोगों की सेवा करने की है। इस दौरान भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा गया कि भाजपा ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। अभी भी लोगों को बरगलाने की कोशिश जारी है। महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
इस दौरान मोहम्मद अकरम, हाजी नजीर खान, चिराग दीन, हाजी आशिक, अब्दुल रशीद, मोहम्मद असलम, मौलवी मकसूद, मोहम्मद कासिम व मोहम्मद असलम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जम्मू संभाग के उपप्रधान अब्दुल हमीद, महासचिव अमरीक सिंह, संयोजक वीरेंद्र सिंह सोनू, रियासी जिला के संयोजक सुरेंद्र शर्मा, जोनल प्रधान बंसी लाल ठाकुर, युवा यूथ जिला प्रधान अब्दुल रहमान, महिला जिला प्रधान नरेंद्र कौर, ब्लॉक प्रधान कटड़ा रतन सिंह, महासचिव मोहम्मद अकरम मौजूद रहे।