फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर की कई पोस्टों पर गोलाबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सोमवार को दोपहर बाद से ही फायरिंग शुरू कर दी। मेंढर तथा साब्जियां के कई पोस्टों को निशाना बनाया गया। भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। शाम साढ़े छह बजे शाहपुर और किरनी में भी गोलाबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


ताजा फायरिंग में एक महिला घायल हो गईं। आरएस पुरा सेक्टर में रविवार शाम से शांति बनी हुई है। सीमांत गांवों के ग्रामीण अब भी राहत कैंपों में ही है। गांव लौटने में उन्हें दोबारा फायरिंग शुरू होने का डर सता रहा है। प्रशासन ने हालत सामान्य होने तक घर न लौटने की लोगों से अपील की है।

रविवार को हल्की फायरिंग के बाद सोमवार को दोपहर बाद से ही सीमापार से गोलाबारी शुरू कर दी गई। सबसे पहले मेंढर सेक्टर में दोपहर बाद गोलाबारी शुरू हुई। इसके बाद साब्जियां इलाके के कोबरा, बादल, पीके वन पोस्ट पर गोलाबारी होने लगी। पाकिस्तान की 644 मुजाहिदीन की ओर से अचानक शुरू हुई गोलाबारी केबाद भारतीय पक्ष की ओर से 40 आरआर तथा तीन गोरखा रायफल ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव लौटने में ग्रामीणों को लग रहा डर

साब्जियां में गोलाबारी में शूल गगड़िया की परवीन अख्तर (30) घायल हो गईं। इन्हें इलाज के लिए मंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने सीमांत इलाकों का दौरा कर लोगों का कुशलक्षेम पूछा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी का माकूल जवाब दिया जा रहा है। उधर, विस्थापित शिविरों में अब भी लोग ठहरे हुए हैं। घर जाने से उन्हें दोबारा फायरिंग शुरू होने की चिंता सता रही है।

कठुआ जिले में सीमावर्ती इलाके के हालात को देखते हुए हीरानगर और सल्लन जोन के स्कूलों की छुट्टियों को दो दिन बढ़ा दिया गया है। पहले स्कूल सोमवार को खुलने थे। घरों में मवेशियों की जांच के लिए एनिमल हेल्थ बनाकर प्रभावित इलाकों में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें