फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सैन्य अधिकारी बनने को युवाओं में दिखा जोश, हजारों ने दी परीक्षा

Sun, 30 Jul 2017 09:11 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
उधमपुर में परीक्षा देते छात्र - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
टेरीटोरियल आर्मी में कमीशंड अफसर पद के लिए रविवार को सेना की तरफ से लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया और उधमपुर और श्रीनगर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्र में 3000 से ज्यादा युवाओं ने इस परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई। सेना के अनुसार राज्य में इतनी बड़ी संख्या में युवकों के परीक्षा में शामिल होने से पता चलता है कि राज्य के युवाओं में देश सेवा का जज्बा बहुत ही ज्यादा है।
विज्ञापन


सेना के मुताबिक टेरीटोरियल आर्मी को देश में सिटीजन आर्मी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें देश के नागरिकों को सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने मौका दिया जाता है। रविवार को आयोजित परीक्षा में 800 से ज्यादा घाटी के युवाओं ने हिस्सा लिया और बाकी के युवा अन्य जिलों से थे।

इसके लिए उधमपुर और श्रीनगर में स्थापित परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान युवाओं को उत्साह देखते ही बनता था। सेना के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षा देने के लिए दोगुना संख्या में युवा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें