फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी विमान कंपनियां लेह तक उड़ान शुरू करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन एयरलाइंस के बाद अब निजी विमान कंपनियों ने भी लेह के लिए उड़ान भरने की कवायद शुरू कर दी है। इससे लेह के लोगों के अलावा पर्यटन के क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


गो एयर कंपनी ने मार्च के अंतिम सप्ताह में मुंबई से लेह की नॉन स्टाप उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से रोजाना सुबह चार बजे लेह के लिए विमान रवाना होगा, जो सुबह 6:15 बजे लेह पहुंचेगा।

यही विमान उसी दिन वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। जानकारों के अनुसार मुंबई से लेह के पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गो एयर ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

लेह में पर्यटन उद्योग को मिलेगा प्रोत्साहन

वर्तमान में मुंबई के पर्यटक वाया दिल्ली, जम्मू-श्रीनगर पहुंचते हैं। श्रीनगर से वह सड़क मार्ग से लेह का रुख करते हैं, लेकिन मुंबई से मात्र 2:15 घंटे में लेह तक पहुंचने का रास्ता साफ होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

पर्यटन उद्योग से जुड़े ट्रेवल एजेंटों का कहना है कि अब तक लेह के लिए इंडियन एयरलाइंस की सीधी उड़ान थी, लेकिन निजी विमान कंपनियों के आने से लेह में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।

लेह में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन उद्योग को नई दिशा मिलेगी। सरकार अन्य निजी विमान एजेंसियों को भी लेह और श्रीनगर के लिए उड़ानें बढ़ाने के लिए दबाव बनाए, ताकि पर्यटन ‘बूस्ट अप’ हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें