फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल ने कहा- गरीबों और जरूरमंद लोगों को दिया जाए अतिरिकत राशन

Thu, 01 Jul 2021 02:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर सरकार ऑनलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर चल रही 6738 राशन की दुकानों के नेटवर्क के माध्यम से एक करोड़ लोगों तक राशन पहुंचा रही है। 
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोना संक्रमण के कारण उत्पन्न हालात के कारण गरीबों और जरूरतमंद लोगों को अतिरिक्त मुफ्त राशन वितरित किया जाए। यह बात उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सिविल सचिवालय में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में मजबूत सार्वजनिक वितरण प्रणाली का आह्वान किया है। वितरण श्रृंखला को सुचारु बनाने, लाभार्थियों को 100 प्रतिशत आधार सीडिंग करने, नागरिकों को अधिकतम लाभ के लिए गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न की उपलब्धता को युक्तिसंगत बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कोविड-19 स्थिति के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न का निर्बाध वितरण सुनिश्चित किया।

उप-राज्यपाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री के प्रौद्योगिकी संचालित प्रणाली सुधारों का हिस्सा वन नेशन, वन राशन कार्ड ने गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाया है। मई-2011 में विभिन्न योजनाओं के तहत एक लाख मीट्रिक टन से अधिक आवंटन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एटीएम में बवाल: लड़का बोला- जल्दी पैसे निकालने दो, पाकिस्तान पर बम फेंकने जाना है, जानिए फिर क्या हुआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें