फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल सिन्हा ने किया 'स्पैरो' का शुभारंभ, जानिए क्या है इस सॉफ्टवेयर की खासियत?

Fri, 04 Sep 2020 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल सिन्हा ने किया 'स्पैरो' का शुभारंभ
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रदर्शन का अब ऑनलाइन मूल्यांकन होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर राजभवन में स्पैरो सिस्टम को लांच कर ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली को विधिवत शुरू किया। प्रशासनिक अधिकारी अपनी प्रदर्शन मूल्याकंन रिपोर्ट को स्पैरो पोर्टल पर भेजेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना का एक अधिकारी घायल


प्रशासनिक अधिकारियों को प्रोन्नत करने के लिए सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अब उनके कामकाज का ऑनलाइन मूल्यांकन होगा। इसके आधार पर ही उन्हें प्रोन्नत किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि जेएंडके के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट का मूल्यांकन मैन्युल के बजाय स्पैरो पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन


इससे करीब 1289 अधिकारियों को मूल्यांकन रिपोर्ट में और ज्यादा पारदर्शिता का लाभ हासिल होगा। जेएंडके ई-गर्वनेंस एजेंसी, सूचना तकनीक विभाग ने नेशनल इंफॉरमेटिक्स सेंटर और सामान्य प्रशासनिक विभाग के समन्वय से नए सिस्टम पर अमल शुरू किया है।

सामान्य प्रशासनिक विभाग कस्टोडियन के तौर पर नए सिस्टम में काम करेगा और व्यक्तिगत तौर पर अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से ब्लैंक एपीआर फार्म भेजेगा। संबंधित अधिकारियों को एपीआर फार्म भर कर स्वयं का मूल्यांकन करना होगा और ऑनलाइन माध्यम से अपने रिपोर्टिंग अधिकारी को भेजना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि मार्ट प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट रिकॉर्डिंग ऑनलाइन विंडो प्रणाली यानी कि स्पैरो एक सॉफ्टवेयर है। जिसके जरिए कर्मचारियों के प्रदर्शन का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाता है। इसके जरिए किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की उसके कार्य से संबंधित जानकारी एक ही क्लिक में मिल जाती है। इस सॉफ्टवेयर को नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने बनाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें