फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

Fri, 04 Sep 2020 03:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Pulwama Encounter - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों का कहना है कि एक से दो आतंकी घिरे हुए हैं। इस ऑपरेश को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। बता दें कि सुरक्षाबलों को जिले के बभोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना का एक अधिकारी घायल

उधर, बारामुला जिले के पट्टन के यादीपोरा इलाके में भी मुठभेड़ जारी है। सेना की 29-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स), एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। हालांकि मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल वाले इलाके के नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। गोलाबारी जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान एक अधिकारी घायल हो गया था जिनकी हालत अब स्थिर है। उधर, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की ओर से ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें