रक्षा मंत्री मनोहर परिकर रियासत के दो दिवसीय दौरे पर 23 अगस्त को पहुंचेंगे। रक्षा सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री रविवार की सुबह लेह पहुंचेंगे और सोमवार को नई दिल्ली लौट जाएंगे।
रक्षा मंत्री के साथ सैन्य प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग भी होंगे। इस दौरान वह रियासत की सुरक्षा व्यवस्था, एलओसी और सीमा पार से घुसपैठ और एलओसी तथा सीमा पर हालात की समीक्षा करने के लिए रियासत के प्रमुख सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
रक्षा मंत्री लेह में सैनिकों को संबोधित भी करेंगे। रविवार को लेह पहुंचने में उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा रक्षा मंत्री का स्वागत करेंगे।